[ad_1]
- Hindi News
- Career
- UGC Released Revised Academic Calendar For Session 2020 21, New Session Classes Will Start From November 1, Instructs Universities To Complete The Admission Process By November 30
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों के लिए एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक 1 नवंबर से नए सेशन की क्लासेस शुरू कर दी जाएंगी। साथ ही सभी यूनिवर्सिटी को 31 अक्टूबर तक एडमिशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर UGC कैलेंडर शेयर कर जानकारी दी।
इससे पहले UGC के 29 अप्रैल को जारी वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक फर्स्ट ईयर के छात्रों की क्लासेस 1 सितंबर से शुरू होनी थी, जबकि फाइनल ईयर की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जानी थी। लेकिन, बाद में कोरोना के चलते इस कैलंडर को संशोधित करना पड़ा।
In view of the COVID-19 pandemic, the Commission has accepted the Report of the Committee and approved the @ugc_india Guidelines on Academic Calendar for the First Year of Under-Graduate and Post-Graduate Students of the Universities for the Session 2020-21.
Suggested calendar? pic.twitter.com/JPYNhiWb0k
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 22, 2020
30 सितंबर तक होगी फाइनल ईयर परीक्षाएं
संशोधित कैलेंडर के मुताबिक फाइनल ईयर की परीक्षाएं सितंबर के अंत तक आयोजित करनी है। साथ ही अब फर्स्ट ईयर की क्लासेस 1 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि, अगर फर्स्ट ईयर के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में देरी होती है, तो नए सेशन की क्लासेस शुरू करने में देरी हो सकती है। UGC ने संशोधित कैलेंडर में आगे यह भी कहा है कि 30 नवंबर तक छात्रों के एडमिशन को रद्द करने पर उन्हें पूरी फीस वापसी की जाएगी।
यूजीसी यूजी/पीजी एकेडेमिक कैलेंडर 2020-21
दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तारीख | 31 अक्टूबर 2020 |
पहले सेमेस्टर के फ्रेश बैच के लिए कक्षाओं के आरंभ होने की तारीख | 1 नवंबर 2020 |
परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक | 1 मार्च 2021 से 7 मार्च 2021 |
परीक्षाओं के आयोजन की अवधि | 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 |
सेमेस्टर ब्रेक | 27 मार्च से 4 अप्रैल 2021 |
ईवन सेमेस्टर की कक्षाओं का आरंभ | 5 अप्रैल 2021 |
परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक | 1 अगस्त 2021 से 8 अगस्त 2021 |
परीक्षाओं के आयोजन की अवधि | 9 अगस्त 2021 से 21 अगस्त 2021 |
सेमेस्टर ब्रेक | 22 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2021 |
इस बैच के लिए अगले एकेडेमिक सेशन आरंभ होने की तारीख | 30 अगस्त 2021 |
31 अक्टूबर कर पूरे करने होंगे एडमिशन
आयोग अपने नए कैलेंडर में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक यूजी और पीजी स्टूडेंट्स के लिए मेरिट या प्रवेश परीक्षा आधारित एडमिशन प्रोसेस अक्टूबर अंत तक पूरा हो जाना चाहिए और शेष खाली सीटों को 30 नवंबर तक भरा जाना चाहिए। दरअसल, इस बार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नए सेशन की शुरुआत में देरी हो रही है।
0
[ad_2]
Source link