[ad_1]
- Hindi News
- National
- Controversy Over Sikh’s Turban Falling In Police Skirmish And Beating, West Bengal Police Said We Never Intended To Hurt Sentiments Of Any Community
कोलकाता5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पश्चिम-बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा की मेगा रैली के दौरान पुलिस ने सिख बलविंदर सिंह की पिटाई की थी। फोटो इस घटना के वायरल वीडियो से लिया गया है।
- सिख व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है, वे पूर्व सैनिक हैं और फिलहाल भाजपा नेता प्रियांगू पांडे के सिक्योरिटी ऑफिसर हैं
- भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, तेजिंदर सिंह बग्गा, बाबुल सुप्रियो और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की
कोलकाता में भाजपा की मेगा रैली के दौरान एक सिख की पगड़ी गिरने का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में विवाद शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पुलिस पर सिखों की धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया है।
वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस पर सफाई देते हुए कहा- हम सिर्फ सिख व्यक्ति के पास मौजूद पिस्टल को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उसकी पगड़ी गिर गई। हमारा धार्मिक भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। गिरफ्तारी से पहले हमने उसे पगड़ी दोबारा पहनने को भी कहा था।
दरअसल, शुक्रवार को इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कोलकाता पुलिस एक सिख की पिटाई करती नजर आ रही है। इस दौरान सिख व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है। उसकी पगड़ी खुल जाती है। इसके बावजूद पुलिस उसे पीटना जारी रखती है। इस सिख व्यक्ति का नाम बलविंदर सिंह बताया जा रहा है। वह पूर्व सैनिक हैं। फिलहाल भाजपा नेता प्रियांगू पांडेय के सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर काम करते हैं।
The concerned person was carrying firearms in yesterday’s protest. The Pagri had fallen off automatically in the scuffle that ensued,without any attempt to do so by our officer (visible in the video attached). It is never our intention to hurt the sentiments of any community(1/2) pic.twitter.com/aE8UgN36W5
— West Bengal Police (@WBPolice) October 9, 2020
भाजपा नेताओं और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वीडियो ट्वीट किया
बलविंदर सिंह पर कोलकाता पुलिस की कार्रवाई का वीडियो भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, तेजिंदर सिंह बग्गा और बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की। भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सिख युवक से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
सुरक्षाकर्मी बलविंदर सिंह को पश्चिम बंगाल पुलिस ने सड़क पर पीटा और उसकी पगड़ी को अपमानित किया, वो सक्षम जवान है! उसने कई सैन्य कोर्स भी किए हैं!
ममता राज में ऐसे जांबाज का अपमान दु:खद है। ऐसे पुलिसवालों को सजा दी जाना चाहिए! pic.twitter.com/M1J8S7R9Yn
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 9, 2020
[ad_2]
Source link