[ad_1]
- Hindi News
- National
- Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today
नई दिल्लीएक घंटा पहले

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, कोरोना के बीच बच्चों की पढ़ाई न रूके इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे। (फाइल फोटो)
- देश में अभी 10.31 लाख मरीजों का चल रहा है इलाज, 8 हजार से ज्यादा की हालत गंभीर
- अब तक 84 हजार 434 लोगों की हो चुकी है मौत, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मरीजों ने जान गंवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को आदेश दिया है कि वह अपने यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गैजेट्स और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराएं। प्राइवेट स्कूल इसके लिए राज्य सरकार से शुल्क ले सकेंगे। कोर्ट ने कहा, ” कोरोना के बीच बच्चों की पढ़ाई न रुके इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। जिन बच्चों के पास ऑनलाइन एजुकेशन की सुविधा नहीं है उन्हें स्कूल और सरकार मिलकर यह सुविधाएं उपलब्ध कराएं।”
मरीजों का आंकड़ा 52.19 लाख से ज्यादा
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 52 लाख 19 हजार 211 हो गया है। इनमें 41 लाख 12 हजार 233 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 लाख 21 हजार 807 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 84 हजार 434 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
गंभीर मरीजों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर
वेंटिलेटर या आईसीयू में भर्ती मरीजों के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा ऐसे मरीज अमेरिका में हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। हालांकि, रूस में भारत की तुलना में एक चौथाई गंभीर मरीज ही हैं। दुनियाभर में 61 हजार 275 गंभीर मरीज हैं। राहत की बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 लाख 17 हजार 717 है। इस तरह गंभीर मरीजों का प्रतिशत महज 0.87 है।

कोरोना अपडेट्स
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि गुरुवार को 10 लाख 6 हजार 615 सैंपल की जांच की गई। वहीं, अब तक 6 करोड़ 15 लाख 72 हजार 343 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 96 हजार 424 मरीज बढ़े और 1,174 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या अब 52 लाख 14 हजार 678 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस 10 लाख 17 हजार 754 हैं और 41 लाख 12 हजार 552 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 84 हजार 372 पर पहुंच गया है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भोपाल में गुरुवार को एक दिन में 23 मौतें हुईं। बीते 24 मार्च से अब तक ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक दिन में इतने कोरोना मरीजों की राजधानी में मौत हुई हो। इनमें राजगढ़-रायसेन के 3-3,पन्ना, शुजालपुर, होशंगाबाद, गुना, नरसिंहपुर, सीहोर, दमोह, उज्जैन और इटारसी के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल के 8 लोग शामिल हैं।
राज्य में तीन दिन में 7 हजार से ज्यादा केस बढ़ गए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को एक लाख के पार जा सकता है। हालांकि, केस बढ़ने के बावजूद प्रदेश का रिकवरी रेट 75% बना हुआ है। भोपाल में गुरुवार को 265 तो प्रदेश में 2391 केस मिले।

2. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 1793 रोगी मिले। इसके साथ कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक कुल 90 हजार 685 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को जोधपुर में दो, उदयपुर सीकर, पाली, नागौर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, चित्तौड़ बीकानेर और अजमेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। जयपुर में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार159 हो गई है। इसी तरह यहां एक्टिव मरीज 17 हजार 495 हैं।

3. बिहार
राज्य में गुरुवार को 1.1 लाख टेस्ट हुए। इस तरह अब तक 53 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है। पिछले दिनों मरीजों की संख्या कम होने से पॉजिटिविटी रेट भी 3.1% पर पहुंच गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में गुरुवार को 24 हजार 619 मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 45 हजार 840 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 8 लाख 12 हजार 354 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 3 लाख 1 हजार 752 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 31 हजार 351 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 468 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

5. उत्तरप्रदेश
प्रदेश में गुरुवार को संक्रमण के 6,029 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 36 हजार 294 तक पहुंच गई है। राज्य में 24 घंटे में 4715 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इस तरह अभी तक 2 लाख 63 हजार 288 लोग ठीक हो चुके हैं।

Source link